ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में सुहाना खान का दिखा ग्लैमरस अंदाज, चांद को निहारती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। शनिवार को सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जो चर्चा में है। सुहाना अपनी इस नई फोटो में चांद को निहारती नजर आ रहीं हैं। सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक खूबसूरत फोटो शेयर की ही। तस्वीर में वो बड़े प्यार से चांद को निहारते हुए नजर आ रही हैं। सुहाना ने फैन्स को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर की एक झलक भी दिखाई। तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की छोटी ड्रेस पहने सुहाना ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के तस्वीर शेयर की। सुहाना ने हाल ही में अपने हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने अपार्टमेंट में एक सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही थी। वह ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पैंट पहने नजर आईं। इस दौरान वो अपने घर की खिड़की के बाहर बड़े प्यार से देख रही हैं।

न्यूयॉर्क में कर रहीं हैं पढ़ाई

शाहरुख की बेटी फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई कर रही है। वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि वह अभिनय में अपना करियर बनाना चाहती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फिल्में करेंगी। शाहरुख ने एक बार खुलासा किया था कि उनके बेटे आर्यन की दिलचस्पी फिल्मों के निर्देशन में है न कि अभिनय में।

शॉर्ट फिल्म में कर चुकीं हैं काम

सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ नामक एक शॉर्ट फिल्म में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। यह उनके कॉलेज का प्रोजेक्ट था और फैन्स को इसकी एक झलक देखने को मिली। शॉर्ट फिल्म से उनकी तस्वीरों ने सभी को बहुत प्रभावित किया।

Leave a Reply

Next Post

घरेलू क्रिकेटरों पर जल्द होने वाली है पैसों की बारिश, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कर सकते हैं ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस साल होने वाले डोमेस्टिक सीजन के लिए मैच फीस बढ़ाने का अनुरोध करने वाले प्रस्तावों को स्वीकार करने की संभावना है। अगर ऐसा होता है […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र