एशियाई खेलों में कमाल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, भारतीय सेना प्रमुख ने जीता दिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। एशियाई खेल 2023 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। पहली बार भारत की झोली में किसी एशियाई खेल में 100 से ज्यादा पदक आए। भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले भारत ने 2018 एशियाई खेलों में 70 पदक जीते थे। भारत ने इस बार 28 स्वर्ण अपने नाम किए। किसी भी एशियाई खेलों में यह भारत द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

भारतीय खिलाड़ी इस बार 100 पार के नारे के साथ हांगझोऊ के लिए रवाना हुए थे और इसे हकीकत में बदलकर ही वापस लौटे। भारत के 100 पदक होने के बाद सभी ने खिलाड़ियों की मजकर तारीफ की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। अब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी उन खिलाड़ियों का सम्मान किया, जो सेना का हिस्सा हैं और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इन खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले भी शामिल थे।सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सेना के जवानों के साथ बातचीत भी की। खिलाड़ियों के सम्मान का कार्यक्रम दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रखा गया था। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने कहा “हमें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है… आज हम सेना प्रमुख से मिलने जा रहे हैं। सेना में शामिल हर खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहा है। भारतीय सेना ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है… हमें हमेशा सेना पर गर्व है, चाहे हम इसका हिस्सा हों या नहीं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियाई खेलों में शामिल सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया था। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की थी और उनके लिए कई सुविधाओं का एलान भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से डोपिंग के खिलाफ जागरुकता फैलाने की अपील भी की थी। पीएम ने पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा था कि आप ओलंपिक के लिए मन लगाकर तैयारी में जुट जाएं।

Leave a Reply

Next Post

26 हफ्ते के भ्रूण का गर्भपात कराने के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को भेजा गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। 26 हफ्ते के भ्रूण का गर्भपात कराने का मामले को सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच ने बडी बेंच के पास भेज दिया है. पीठ में शामिल दोनों जजों की राय में मतभेद के बाद इस आगे भेजा गया. मामले को […]

You May Like

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में विभिन्न पवित्र स्थानों का किया दर्शन, भाई की सफलता के लिए की मांगी दुआ....|....जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: बरामद हुई इतनी रकम, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी, अब तक 40 करोड़ मिले....|....पेड़ से टकराई अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की हुई मौत; शादी में शामिल होने के लिए निकले थे....|....एक ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने भी लगाई फांसी....|....राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज....|....मैं 'स्लो जो' निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ -जैकी श्रॉफ....|....विस्फोटक और धमाकेदार ट्रैक है नेहा भसीन का 'फुरकत'....|....फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा....|....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी