‘4 गर्ल्स’ ने क्यों झकझोरा दर्शकों का ज़मीर

admin
शेयर करे

एक जुर्म, कई सवाल और चार लड़कियों का खतरनाक मिशन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 फरवरी 2026। जब समाज सवाल पूछने से कतराता है और सिस्टम चुप्पी ओढ़ लेता है, तब कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जो सन्नाटा तोड़ देती हैं। हाल ही में घटित एक दिल दहला देने वाली सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘4 गर्ल्स’ ऐसी ही एक कहानी है जो सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को झकझोर कर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि अगर न्याय देर से मिले या न मिले, तो क्या समाज को खुद खड़ा होना चाहिए? क्राइम, रिवेंज और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म आज प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिक्रिया बटोर रही है और अपनी सशक्त विषयवस्तु के कारण चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ भयानक अन्याय होता है। सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं, बल्कि उसके बाद की व्यवस्था का भी है। क्या पुलिस ने अपना फर्ज़ निभाया? क्या पीड़ित परिवार को समाज का साथ मिला? और असल अपराधी कौन थे? जब अपराधी कानून की पकड़ से बचने की कोशिश करते हैं, तब पीड़िता की बहन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक खतरनाक लेकिन साहसी मिशन पर निकलती है। यह मिशन सिर्फ़ बदले का नहीं, बल्कि सच और न्याय की तलाश का है। फिल्म दर्शकों को लगातार इस दुविधा में रखती है कि क्या बदला लिया जाएगा या अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा?

निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश, तथा निर्देशक एस. शिवा की यह फिल्म एक मैसेज-ओरिएंटेड क्राइम रिवेंज थ्रिलर है, जो अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। फिल्म का मूल संदेश बेहद साफ़ है, जब न्याय नहीं मिलता, तब समाज को अपराध के खिलाफ आवाज़ उठानी ही पड़ती है। यूनिक्लिक पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘4 गर्ल्स’ इस समय अमेज़न प्राइम, बीसिनेट, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, हंगामा प्ले, टाटा प्ले बिंग, वॉचो, व्यूड, क्लाउड वॉकर, ज़ीसन और अमेज़न फायर टीवी स्टिक सहित सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके साथ ही यह फिल्म सभी स्मार्ट टीवी, ब्रॉडबैंड और स्मार्ट स्टिक डिवाइसेज़ पर भी उपलब्ध है जिसका असर दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया में साफ़ दिखाई दे रहा है।

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उत्साहित निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश कहते हैं, ” हम बीसिनेट (बी सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड) के विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सीधे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया। खास तौर पर बोयापाटी दिलीप कुमार का धन्यवाद।” फिल्म में श्रुतिका गाओक्कर, अकांक्षा वर्मा, दितिप्रिया रॉय, सेजल मंडाविया, अंकुर, प्रिंस और हंसी श्रीनिवास्तव के अभिनय की खास सराहना हो रही है। सिनेमैटोग्राफी जगदीश की है, संगीत जयसूर्या का है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर एम. एन. आर. ने दिया है। एक्शन सीक्वेंस को ड्रैगन प्रकाश ने प्रभावशाली ढंग से डिज़ाइन किया है।

Leave a Reply

Next Post

हनुमानकाइंड–विशाल ददलानी संग थम्स अप का ‘तूफानी’ एलान

शेयर करेगीत, क्रिकेट और युवाओं के जोश का थम्स अप वाला महा-तूफान (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 06 फरवरी 2026। भारत के सबसे आइकॉनिक और भरोसेमंद ब्रांड्स में शुमार थम्स अप ने एक बार फिर अपने अंदाज़ से साबित कर दिया है कि ‘तूफानी’ होना सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप