सीएम शिवराज ने महिलाओं का सम्मान कर लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 05 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का शुभाारंभ किया। इससे पहले सीएम मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सीएम ने कन्यापूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। सीएम ने रिपोर्ट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया। बता दें शिवराज सरकार प्रदेश की बहनों को लाडली बहना योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए देंगी। यह राशि हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना को लेकर सांस्कृति कार्यक्रम से बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया गया। सीएम ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ब्रोशर और योजना पर आधारित लघु फिल्म का विमोचन किया। 

1 लाख महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची 
जंबूरी मैदान पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों से करीब 1 लाख महिलाएं पहुंची है। इसमें  शौर्यादल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। 

यह महिलाएं होगी पात्र  

  • विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें होंगी पात्र
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
  • लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का होगा सशक्तिकरण
  • बहनों को मिलेगा आर्थिक बल, बहनें बनेंगी समृद्ध और सशक्त
  • बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार कर सकेंगी बहनें
  • ग्राम पंचायत, वार्ड एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगा कर भरे जाएंगे योजना के आवेदन-पत्र

यह दस्तावेज जरूरी 

महिलाओं के पास समग्र आईडी, परिवार की समग्र आईडी और आधार कार्ड होना जरूरी है। 
कब क्या होगा

  • 5 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत
  • 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन
  • 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
  • 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।
  • हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में पहुंचेगी राशि

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए देंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 05 मार्च 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काट के लिए कांग्रेस ने भी बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 18 हजार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप