विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दल सनातन हिंदू धर्म को मिटाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री सावंत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 11 सितम्बर 2023। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दल सनातन हिंदू धर्म को मिटाना चाहते हैं। सावंत ने इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘बाबर जैसे मुगल शासकों, अंग्रेजों और जबरिया धर्मांतरण के एजेंडा के साथ गोवा आए पुर्तगालियों ने सनातन हिंदू धर्म को मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन ये सब इसमें कामयाब नहीं हो सके। अब ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दल मिलकर सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं। इसलिए सनातन हिंदू धर्म के लोगों के लिए उचित रहेगा कि वे इन दलों को भगाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों के नेता सनातन हिंदू धर्म के बारे में लगातार अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं और सनातन हिंदू धर्म का अपमान इस गठजोड़ की नीति है। सावंत ने यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नाम बदलकर भले ही इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) कर दिया गया है, लेकिन नाम बदलने से नीतियां और काम नहीं बदलता। 

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल तमाम दलों की हकीकत जनता अच्छे से जानती है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है और इस समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों के साथ ‘‘गोधरा जैसी घटना” हो सकती है। ठाकरे के इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सावंत ने कहा,‘‘मुझे पता नहीं है कि ठाकरे के मन में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के संबंध में शंका-कुशंका क्यों है। आप (मीडिया) इस बारे में उनसे ही सवाल कीजिएगा।” 

गोवा के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन का सबसे सफल आयोजन किया है और इस जमावड़े में सर्वसम्मति से घोषणापत्र को स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता भारत के लिए गौरव की बात है। सावंत ने भाजपा शासित गोवा से ईसाई समुदाय के कई लोगों के पलायन की बात सिरे से खारिज करते हुए कहा,‘‘गोवा से ईसाई समुदाय के लोग पलायन नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत ही नहीं है। लोगों का एक तबका रोजगार के लिए यूरोप और अन्य महाद्वीपों के देशों का रुख कर रहा है।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि उन्हें गर्व है कि वर्ष 1961 में पुर्तगाली राज से आजादी से लेकर आज तक गोवा में समान नागरिक संहिता का पालन किया जा रहा है। सावंत ने कहा,‘‘समान नागरिक संहिता के मामले में गोवा अन्य राज्यों के लिए निश्चित तौर पर रोल मॉडल (आदर्श) है। अन्य राज्यों के लिए भी जरूरी है कि वे समान नागरिक संहिता लागू करें।

Leave a Reply

Next Post

डायबिटीज में रामबाण है कोकोनट शुगर, वजन भी करे कम, पोषक तत्वों से भरपूर इस चीनी के फायदे जानें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 11 सितम्बर 2023। आप रिफाइंड शुगर तो हर दिन खाते हैं और गुड़ का भी सेवन करते होंगे, लेकिन क्या कभी कोकोनट शुगर का सेवन किया है? यदि नहीं किया तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें. कोकोनट पाम शुगर भी इसे कहते हैं. कोकोनट […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब