गौरेला पेंड्रा मरवाही: रिहायशी इलाके में घुसे सियार, ग्रामीणों पर किया हमला, कई घायल; लोगों में दहशत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 23 अगस्त 2025। गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और ग्रामीणों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरा मामला, गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है। जहां पर कल शाम अंधेरा होने के बाद रिहायशी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला और बच्चे समेत करीब दर्जनभर ग्रामीण घायल हुए एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर सोते समय हमला कर दिया। सियार के द्वारा हमला करने की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा पर तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए।  वहीं, इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार के कटिहार में पहुंची राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, झारखंड के कई मंत्री हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची/कटिहार 23 अगस्त 2025। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कटिहार […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग