बिहार के कटिहार में पहुंची राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, झारखंड के कई मंत्री हुए शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/कटिहार 23 अगस्त 2025। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कटिहार जिले के कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान नेताओं ने कोढ़ा प्रखंड में मखाना उत्पादन से जुड़े मजदूरों की समस्याएं सुनीं।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए बिहार की सड़कों पर जनसैलाब उतरा है। चुनाव आयोग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी है और जनता लोकतंत्र से मिलने वाले अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी हाल में वोट के अधिकार को छीनने नहीं दिया जाएगा। वहीं मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 24 अगस्त 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनें तीजा महोत्सव में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग