सीएम साय जशपुर रवाना, कहा – दूरस्थ और छोटे गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा, वेदांता हादसे के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी जशपुर के लिए निकले। दोनों नेता वहां आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर प्रवास को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 750 पीएम ग्राम सड़क योजना की स्वीकृति दी है। इससे दूरस्थ और छोटे गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। सीएम साय ने ‘सुशासन तिहार’ को लेकर कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अधिकारियों के साथ सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

वेदांता हादसे पर सख्त रुख

वहीं, वेदांता हादसे में चेयरमैन समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

रश्मिका मंदाना का ‘गोल्डन टच’ क्यों है अटूट?

शेयर करेकैसे हर फिल्म को हिट बना रही हैं रश्मिका मंदाना! रश्मिका का जलवा, जो हर बार बनता है सोना (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 अप्रैल 2026। अक्षय तृतीया का पर्व जहां समृद्धि, सौभाग्य और स्थायी सफलता का प्रतीक माना जाता है, वहीं भारतीय सिनेमा में रश्मिका मंदाना इस […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज