रश्मिका मंदाना का ‘गोल्डन टच’ क्यों है अटूट?

admin
शेयर करे

कैसे हर फिल्म को हिट बना रही हैं रश्मिका मंदाना!

रश्मिका का जलवा, जो हर बार बनता है सोना

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 अप्रैल 2026। अक्षय तृतीया का पर्व जहां समृद्धि, सौभाग्य और स्थायी सफलता का प्रतीक माना जाता है, वहीं भारतीय सिनेमा में रश्मिका मंदाना इस भावना का सजीव उदाहरण बनकर उभरी हैं। अपने करिश्माई व्यक्तित्व, सहज अभिनय और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने खुद को पैन-इंडिया की सबसे भरोसेमंद और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार कर लिया है।

पिछले कुछ वर्षों में रश्मिका ने लगातार ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी ‘गोल्डन गर्ल’ वाली पहचान को मजबूत किया है, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती हैं बल्कि दर्शकों के दिलों में भी लंबे समय तक बनी रहती हैं। पुष्पा: द राइज से लेकर एनिमल और पुष्पा 2: द रूल जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर्स ने उनकी स्टार पावर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

रश्मिका की खासियत सिर्फ उनकी सफलता नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता है—एक ऐसी गुणवत्ता जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, वह न सिर्फ सफलता का प्रतीक हैं, बल्कि उस विश्वास का भी चेहरा हैं कि असली चमक वही होती है, जो समय के साथ और निखरती जाती है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ ब्लास्ट हादसा: धमाके में 20 श्रमिकों की मौत के बाद वेदांता कंपनी के चेयरमैन, कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सक्ती 17 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सक्ती जिले में वेदांता के विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में 20 लोगों की मौत की घटना के बाद वेदांता कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत संयंत्र प्रबंधन के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान