ट्रिपल इंजन सरकार में सफाई व्यवस्था ठप्प, गंदगी फैली, सफाई कामगार एवं ठेकेदारों को भुगतान के लिए पैसा नही

admin
शेयर करे

ट्रिपल इंजन सरकार की कमीशनखोरी के विरोध में सफाई ठेकेदार हड़ताल पर शहर में गंदगी फैली


छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 05 जून 2026। ट्रिपल इंजन सरकार की कमीशनखोरी के चलते शहर में गंदगी फैलने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार की कमीशनखोरी ने रायपुर को कचरापुर बना दिया। सफाई कार्य में लगे ठेकेदारों को बीते कई महीने से भुगतान नहीं हुआ है, भुगतान मांगने पर ट्रिपल इंजन सरकार में 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप ठेकेदारों ने लगाया है। अभी कुछ दिन पहले रामकी कम्पनी के खिलाफ कचरा ढोने वाले वाहन चालक एवं कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना, वेतन में बढ़ोत्तरी करने सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन किये थे। उस दौरान भाजपा सरकार ने आंदोलन को कुचलने दमनकारी कार्यवाही किया था। आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, उन्हें गिरफ्तार किया गया था, अब ठेकेदार आंदोलन पर है। ये ट्रिपल इंजन सरकार की कमीशनखोरी का नतीजा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में निकाय में सब कुछ ठीक होने का दावा हवा हवाई निकला। सफाई व्यवस्था भी ठीक से करवा नहीं पा रहे है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। निगम द्वारा अलग से जो वार्डाे के लिए सफाई टीम बनाई गई वो भी कागजों में है। सफाई कामगारों के नाम से भुगतान निकालकर अधिकारी मौज कर रहे है। कांग्रेस मांग करती है ठेकेदारों का भुगतान तत्काल किया जाये। कमीशन मांगने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो। निगम द्वारा नियुक्त अतिरिक्त सफाई कर्मियों की टीम का भुगतान की जांच हो ये टीम कहां काम करती है? कब तक काम करती है? इसकी जांच हो।

Leave a Reply

Next Post

शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया - कांग्रेस

शेयर करेपंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार, 543 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित नगर निगमों में सभी वार्ड तथा नगर पंचायतों में 30 वार्ड, 2 नगर पंचायत घुमका, पलारी कांग्रेस जीते छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 जून 2026। नगर निगमों तथा नगर पंचायतों एवं पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला