रायखेड़ा निजी प्लांट में बलवा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में जमकर बलवा और पथराव की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात को फैक्ट्री में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच जमकर विवाद  हुआ। इसके बाद बलवा में तब्दिल हो गया। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है। ग्रामीणों की ओर से गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर भी विवाद गहरा गया। 

इस हमले में सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर भी हमला किया गया है। खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, स्थिति पर काबू पाने के लिये रापयुर से मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। मामले में सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि रायखेड़ा स्थित एक निजी प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हुआ। इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा भी पहुंच गए। मजदूरों के पथराव की वजह से उनके वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर खरोरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव करने की कोशिश की। इसमें थाना प्रभारी को चोट पहुंची है। बताया जाता है कि फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Next Post

नगर निगम ने बिना मूलभूत सुविधाओं के ही शिफ्ट कर दिया भाठागांव हॉट बाजार

शेयर करेबिजली, पानी समेत कई अतिआवश्यक सुविधाओं का भारी अभाव  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 05 अक्टूबर 2026। रायपुर नगर निगम ने बिना मूलभूत सुविधाओं के ही भाठागांव हॉट बाजार शिफ्ट कर दिया है। यहां पर बिजली, पानी समेत कई अतिआवश्यक सुविधाओं का भारी अभाव है। यहां रात के अंधेरे में सब्जी […]

You May Like

सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह....|....शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक....|....यमन के अहम शहर पर हूतियों का कब्जा....|....नोबेल 2026: चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार....|....मुंबई में छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस....|....'संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी': सीजेआई सूर्यकांत की दो टूक....|....बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर लगा भीषण जाम....|....कूनो में चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी, 5 नन्हे शावकों का जन्म....|....नगर निगम ने बिना मूलभूत सुविधाओं के ही शिफ्ट कर दिया भाठागांव हॉट बाजार....|....रायखेड़ा निजी प्लांट में बलवा