शिवराज का बड़ा एलान- 10 के बजाय अब पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कोई गरीब नहीं रहेगा बेघर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 02 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश में अब नागरिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यह व्यवस्था दीनदयाल रसोई में होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 66 नए दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए यह एलान किया। मुख्यमंत्री भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक यह भोजन 10 रुपये थाली के मान से मिल रहा था, लेकिन शनिवार से 5 रुपये थाली में नागरिक भरपेट भोजन कर पाएंगे।

हर गरीब को मिलेगा जमीन का पट्टा
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय क्षेत्रों के 38,505 आवासहीनों को पट्टा भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब परिवार जमीन और आवास के बगैर नहीं रहेगा। 

116 दीनदयाल रसोई केंद्रों में मिलेगा भोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के मकान पीएम आवास योजना के तहत नहीं बन सके, उन्हें सीएम आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थायी रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 166 दीनदयाल स्थायी रसोई केंद्र हो गए हैं, जहां पर पांच रुपये में भोजन मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

डेजी शाह-रोहित राज का फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के लिए ज़बरदस्त प्रोमोशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 सितम्बर 2023। खतरों के खिलाड़ी फेम अदाकारा डेजी शाह और नवोदित अभिनेता रोहित राज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में यह फ्रेश जोड़ी मुम्बई के सांताक्रूज स्थित लेडीज़ वियर के शानदार स्टोर “बीस्पोकवाला” गई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड