बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं शाहिद कपूर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

‘देवा’ के ट्रेलर रिलीज का ऐलान 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 15 जनवरी 2025। शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। सालभर के ब्रेक के बाद, फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके प्रति उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘भसड़ मचा’ पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है, और अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इस सस्पेंस को तोड़ते हुए, शाहिद कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक रोमांचक अपडेट साझा किया—’देवा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर रिलीज होगा। इस पोस्ट में शाहिद का रफ एंड टफ लुक देखने को मिला, जहां वह मोटी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट के साथ नजर आ रहे हैं। उनका यह रॉ और मास्सी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अब सभी ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘देवा’ एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है। फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

सिनेमा के इतिहास में पहली बार फिल्म 'अगथिया' का रोमांचक गेम लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जनवरी 2025। फ़ैंटेसी, हॉरर और इमोशंस से भरी सुपरस्टार  जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म “अगथिया” को तमिल सिनेमा में मील का पत्थर बनाने के लिए प्रोड्यूसर ने दो इनोवेटिव प्रमोशनल एक्टिविटी पर कार्य किया है। इसके अंतर्गत बहुप्रतीक्षित अगथिया गेम और फ़िल्म का […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च