महाराष्ट्र की 39 सीटों को लेकर INDIA अलायंस की डील फिक्स, 9 सीटों पर फंसा है पेंच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी दलों के INDIA अलायंस में धीरे-धीरे सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझता दिख रहा है. यूपी में सपा के साथ कांग्रेस की डील हो गई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में कांग्रेस ने AAP के साथ सीटों का सौदा पक्का कर लिया. पश्चिम बंगाल में बात चल रही है. अब महाराष्ट्र में भी कांग्रेस महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों NCP शरदचंद्र पवार और शिवसेना (UBT) के साथ सीटों बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 39 सीटों को लेकर शिवसेना (UBT), कांग्रेस  और शरद पवार की पार्टी के बीच समझौता हो गया है. जबकि 9 सीटों पर अभी बात नहीं बन पाई है।

दरअसल, प्रकाश आंबेडकर 5 सीटें मांग रहे हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन उन्हें तीन सीटें ही देना चाहता है. कांग्रेस सूत्र के मुताबिक, NCP, कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. अंबेडकर की पार्टी ने 2019 के चुनाव में 47 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई भी सीट नहीं जीत पाई. वीबीए ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी 236 सीटों पर चुनाव लड़ा और अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 3 पर चुनाव लड़ना चाहती है. इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है. हालांकि, उद्धव ठाकरे कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिनमें 4 सीटें मुंबई की हैं. इनमें मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करेस्व सहायता समूह की महिलाएं अब फिर करेंगी रेडी-टू-ईट का संचालन राज्य सरकार के फैसले से उत्साहित महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 फरवरी 2024। मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे