मांझी योजना: संस्थागत् प्रसव को बढ़ावा हेतु प्रशासन की पहल : दुपहिया वाहन से एक गर्भवती श्रीमती मंगलदई को प्रसव हेतु लाया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 26 अगस्त 2020। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा माँझी योजना का संचालन किया जा रहा है मांझी योजना के तहत विकासखंड लोहण्डीगुड़ा अन्तगर्त ग्राम मारंेगा धनारुपारा से एक गर्भवती महिला श्रीमती मंगलदई को प्रसव हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारडुम में दुपहिया वाहन से श्री दसरु मंडावी द्वारा लाया गया। धनारुपारा मारेंगा में अधिक बरसात के कारण नजदीकी नाला में पानी भरे होने की वजह से 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन नहीं पहुँच सका था। दसरू मंडावी ने गर्भवती महिला को अपने दुपहिया वाहन से स्वास्थ्य केंद्र तक सकुषल पहुँचाया। स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला सामान्य और सुरक्षित प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

दुपहिया वाहन से स्वास्थ्य केंद्र तक गर्भवती महिला को लाने वाले दसरु मंडावी को मान्झी योजना के तहत दूरी के मापदंड के अनुसार प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि 400 रुपये खंड चिकित्सा अधिकारी लोहण्डीगुडा डॉ. नारायण नाग द्वारा प्रदाय किया गया। धनारुपारा से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारडुम की दूरी 9 किलोमीटर है। मांझी योजना का प्रचार-प्रसार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिन द्वारा सतत् प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत केस में वॉट्सऐप चैट ने खोले कई राज, अबतक ड्रग्स को लेकर हुए ये खुलासे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में हर रोज कई बातें सामने आ रही हैं. सीबीआई और ईडी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती की कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आई हैं, जिनमें […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर