अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ जीते सुमित अंतिल, अंकुर दोहरा स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। पैरा एशियाई खेलों में भारत अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के नजदीक पहुंच गया है। पांच वर्ष पहले जकार्ता में उसने 16 स्वर्ण समेत 70 पदक जीते थे। भारतीय दल इन खेलों के तीसरे दिन ही 15 स्वर्ण, 20 रजत और 29 कांस्य पदक समेत 64 पदक जीत चुका है। बुधवार को भारत ने छह स्वर्ण समेत कुल 34 पदक जीते। सुमित अंतिल ने भाला फेंक के एफ-64 वर्ग और सुंदर सिंह गुर्जर ने एफ-46 वर्ग में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण जीते। सुमित ने 73.29 मीटर भाला फेंककर इस वर्ष पेरिस विश्व चैंपियनशिप में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड को भंग किया। वहीं सुंदर सिंह ने 68.60 मीटर भाला फेंका। यूपी के अंकुर धामा ने दृष्टिबाधितों (टी-11) की 5000 मीटर के बाद 1500 मीटर का भी स्वर्ण पदक जीत लिया। अंकुर एक पैरा एशियाड में दो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

सुंदर के वर्ग में भारत ने जीते तीनों पदक
सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के साथ भाला फेंक में स्वर्ण जीता था, जबकि सुंदर सिंह टोक्यो में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। सुंदर सिंह रियो पैरालंपिक में स्वर्ण के दावेदार थे, लेकिन वह इवेंट के आयोजन के समय नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत जीत चुके देवेंद्र झाझरिया पर आरोप मढ़े थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में सुंदर ने देवेंद्र के साथ विवादों को सुलझाने का दावा किया था। अब वह पैरा एशियाड का पहला स्वर्ण जीतने में सफल रहे हैं। इस वर्ग में रिंकू हुड्डा (67.08) ने रजत और अजीत सिंह ने (63.52) कांस्य जीते। सुमित के वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के साथ कांस्य जीता।

हैनी ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
अंकुर धामा ने 4.27.70 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण जीता। 2018 के जकार्ता पैरा एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली रक्षिता राजू (5.21.45 मिनट) ने महिलाओं में दृष्टिबाधितों की 1500 मीटर रेस जीती, जबकि ललिता (5.48.85) ने रजत जीता। हैनी ने एफ-37 वर्ग में 55.97 मीटर भाला फेंक गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। निमिशा ने 5.15 मीटर की लंबी कूद में छलांग लगाई। मंगलवार को 5000 मीटर में एमएस शरत को जीतने पर भी स्वर्ण नहीं दिया गया, क्योंकि इस इवेंट में दो ही रेसरों ने हिस्सा लिया था,लेकिन आज उन्होंने 1500 मीटर में रजत जीता, जबकि इसी रेस में बलवंत सिंह रावत तीसरे स्थान पर रहे। भारत ने बुधवार को सभी स्वर्ण एथलेटिक्स में जीते।

भाविना और हरविंदर को भी पदक
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस का रजत जीतने वाली भाविना पटेल ने यहां कांस्य जीता, जबकि टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह को यहां रिकर्व युगल में साहिल के साथ कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Next Post

हार्दिक के टखने में सूजन, फिट होने में लगेंगे दो हफ्ते; तीन मैचों से हो सकते हैं बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भारतीय टीम ने विश्व कप के मौजूद संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच में से पांच मैच जीते हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। उसे अपना अगला मुकाबला रविवार (29 अक्तूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। उसके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी