कांग्रेस ने निकाला 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अक्टूबर 2023। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाला। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। प्रभारी कुमारी सेलजा उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा में शामिल हुये। भरोसा यात्रा में हर विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साईकिल रैली भी निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये तथा यात्रा का समापन हर विधानसभा क्षेत्रों में सभा के रूप में हुआ।

कांग्रेस भरोसा यात्रा लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक-भूपेश बघेल

कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की हर विधानसभा में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है क्योंकि उसने जो कहा वो किया। दूसरी ओर जब रमन सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व काल के 15 बरस पूरे होने जा रहे थे तो समाज का हर वर्ग उनसे दुखी था। भाजपा का हर नेता कमीशनखोरी में डूबा हुआ था। भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रूपए प्रति क्विंटल का दाम मिला और न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज माफी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2640 रूपए मिल रहे है। भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करके इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी है। भाजपा के राज में आदिवासी महुआ सड़को पर फेंकने पर मजबूर थे, अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रूपए किलो में खरीदती है। इतना ही नहीं अब 7 की जगह 67 तरह के लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है। तेंदूपत्ता के संग्राहक खुश हैं कि 2500 की जगह 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है।

समाज के हर वर्ग का भरोसा जीता है कांग्रेस ने, भाजपा हर वर्ग को सिर्फ ठगने का काम करती रही- दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लाखों लोगों के राशन कार्ड कटवाए गए थे, कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए। इसलिए प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बन गए हैं और हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है। आदिवासी इलाकों में नमक और गुड भी मिलता है। भाजपा शासनकाल में 3000 स्कूल बंद किए गए थे, कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोल बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल खोले। पूरे प्रदेश में स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिये 1100 करोड़ रूपए दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिलें। स्वास्थ्य के नाम पर भाजपा के शासनकाल में अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा कांड ही था, कांग्रेस के शासनकाल में हाट बाजार क्लिनिक, शहर स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लिनिक जैसी चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही है। कांग्रेस सरकार में धनवंतरी दवा दुकानें शुरू की गई जिसमें लाखों लोगों को 71 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं की सुविधा मिली है।

कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के हर घर में बिजली बिल हॉफ कर दिया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों की बहुत बचत हुई है। कांग्रेस की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लौटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर सहायिकाओं तक सबकी तनख्वाह बढ़ाई। भाजपा के शासनकाल में बरसों से नौकरिया नहीं निकल रही थी जबकि कांग्रेस की सरकार में हजारों पदों पर भर्तियां हुई। बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में उद्योग व्यापार भी बढ़ा है। अकेले राइस मिल की बात करें तो प्रदेश में 500 नए राइस मिल खुले है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा की रमन सिंह सरकार ने जनता का भरोसा गंवा दिया था और कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। हर वर्ग का भरोसा जीता है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बोलकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी और यहां की जनता का अपमान किया

शेयर करेकुछ एक अपराधी घटनाओं के चलते पूरे प्रदेश के लोगों को भाजपा अपराधी कैसे कह सकती है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 03 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बोलकर छत्तीसगढ़ महतारी और […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक