रामगढ़ महोत्सव का समापन, वित्त मंत्री बोले- सरगुजा-बस्तर प्राथमिकता, कालिदास की स्मृति को करेंगे संरक्षित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रामगढ़ 13 जून 2025। दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व सरगुजा के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरगुजा और बस्तर उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री के रूप में अपने पहले बजट में उन्होंने सरगुजा और बस्तर जैसे विकास से वंचित क्षेत्रों के लिए कई प्रावधान किए। भविष्य में भी इन क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ के लिए जिला प्रशासन जो भी प्रस्ताव देगा, उस दिशा में कार्य होगा। महाकवि कालिदास ने यहीं मेघदूत की रचना की थी और इस पावन स्मृति को स्थानीय लोगों ने संजोकर रखा है। सरकार रामगढ़ महोत्सव को नियमित आयोजन बनाने के लिए बजट में प्रावधान करेगी, ताकि भविष्य में भी यह आयोजन भव्य रूप से हो सके।

वित्त मंत्री ने बताया कि 16 वर्ष पहले वे सरगुजा जिला पंचायत के सीईओ थे और यहां आना उनके लिए पुराने गांव में लौटने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं और किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
रामगढ़ महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के मोक्षम ग्रुप ने श्री राम स्तुति पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने श्री राम और केवट संवाद को नाटक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न नृत्य शैलियों और नाटकों के जरिए देश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने 223.88 करोड़ के 66 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 13 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान 223.88 करोड़ रुपये की लागत से 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 24.11 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का लोकार्पण और 199.77 करोड़ रुपये के 50 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मीडिया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप