डबल इंजन की सरकार गुजरात का गौरव बढ़ा रही, नवसारी में 5 लाख लोगों के बीच बोले मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 10 जून 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के नवसारी में राज्य की 3050 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित विशेष गुजरात गौरव अभियान में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गुजरात के गौरव को बढ़ा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का गौरव बीते दो दशकों में हुआ तेज विकास है। सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आकांक्षा है। इसी गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है।पीएम ने कहा कि ‘आज मुझे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने का अवसर मिला। ये सारे प्रोजेक्ट सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के करोड़ों साथियों का जीवन आसान बनाएंगे। गुजरात की डबल इंजन की सरकार शत-प्रतिशत सशक्तिकरण के अभियान में पूरी ताकत से जुटी है। मैं भूपेंद्र भाई, सी.आर पाटिल और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।’

पटेल-पाटिल की जोड़ी की तारीफ
पीएम ने कहा कि आज मुझे गौरव इस बात का हो रहा है कि गुजरात छोड़ने के बाद जिन जिन लोगों ने गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया और आज भूपेंद्र भाई और सी.आर पाटिल की जोड़ी जिस उमंग और उत्साह के साथ नया विश्वास जगा रही है, उसी का परिणाम है कि आज मेरे सामने 5 लाख लोगों का विशाल जनसमूह है। 

आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ
आज गुजरात गौरव अभियान में मुझे एक बात का विशेष गौरव हो रहा है। वो गौरव इस बात का हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड हिंसा में दो की मौत, दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल; सीएम सोरेन ने दिया बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 11 जून 2022। नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर झारखंड के रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में 11 पुलिसकर्मियों समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। अब खबर है कि हिंसा के घायलों में शनिवार को दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुदस्सिर […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच