केरल में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 121 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मलप्पुरम 05 मई 2024। विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला कुंजीरुम्मा का 121 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था की बीमारी के कारण शनिवार को वलांचेरी के पास पुकात्तिरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। कुंजीरुम्मा ने स्पेन की मारिया ब्रान्यास (116) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के रूप में अपना नाम सूचीबद्ध कराया। 

कुंजीरुम्मा का जन्म दो जून, 1903 को हुआ था, वह मधुमेह, रक्तचाप या कोलेस्ट्रॉल जैसी कोई जीवनशैली स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ से पीड़ति नहीं थीं। हालांकि, वह 115 साल की उम्र से घर के अंदर जाने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती थीं। वह आमतौर पर कांजी (चावल का दलिया) खाती थीं और कभी-कभी थोड़ी मात्रा में बिरयानी भी खाती थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में सैदाली से शादी की और मदरसे से केवल धार्मिक शिक्षा प्राप्त की। 

उन्होंने 13 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से छह अभी भी जीवित हैं और उन्हें अपने वंश की सभी पांच पीढि़यों का प्यार मिला साथ ही वह अपने जीवन काल में 1921 में मालाबार विद्रोह ,खिलाफत आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी बनी।

Leave a Reply

Next Post

'बेअदबी' के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता का दावा मानसिक रूप से बीमार था बेटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर फिरोजपुर 05 मई 2024। पंजाब के फिरोजपुर में एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ये घटना शनिवार की है. पुलिस के अनुसार युवक की आयु 19 वर्षीय थी. पुलिस […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन