जूनियर एनटीआर-अमित शाह की मुलाकात: क्या फिल्मी हस्ती के सहारे बीजेपी ने चल दिया सियासी दांव?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 22 अगस्त 2022। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के बीच रविवार को मुलाकात हुई। शाह ने इसे तेलुगू स्टार के साथ ‘अच्छी बातचीत’ बताया। हालांकि, राजनीति और मनोरंजन जगत के दिग्गजों की इस चर्चा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य के नेताओं को इस मीटिंग के बारे में जानकारी नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मुलाकात अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों से संपर्क बढ़ाने का हिस्सा थी। खास बात है कि जूनियर एनटीआर तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक दिवंगत राा राव के पोते हैं। साल 2009 में उन्होंने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था, लेकिन तब से ही वह राजनीति से दूर हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी मिली है कि गृहमंत्री ने जूनियर एनटीआर से समय आने पर उनकी सेवाएं इस्तेमाल करने की बात कही है।

रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें गृहमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। राज्य के एक शीर्ष भाजपा नेता ने कहा, ‘हमें इनकी जानकारी एक या दो घंटे पहले ही दी गई थी।’ भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि शाह ने ‘RRR’ में एक्टर के काम से प्रभावित होकर उन्हें बुलाया था।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया, ‘अगर काम की तारीफ करनी थी तो जूनियर एनटीआर के साथी कलाकार राम चरण को भी बुलाना चाहिए था। यह संकेत देता है कि मीटिंग का मकसद राजनीतिक था।’ हाल ही में भाजपा ने फिल्म के लेखक और राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा भेजा है। यह भी कहा जा रहा है कि शाह और जूनियर एनटीआर की बैठक तेलंगाना में आंध्र प्रदेश मूल के मतदाताओं को ध्यान में रखकर की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

#PushpaTheRule लॉन्च, शूटिंग से पहले ही फैन्स का दावा 1000 cr के पार होगी कमाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हैदराबाद 22 अगस्त 2022। अल्लू अर्जुन के स्वैग के दीवानें उनके फैन्स के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि उनके स्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म पुष्पा-द राइज के पार्ट 2 की शूटिंग भी जल्द शुरू होने जा रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस