ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे की शुरुआत, कई बैठकों में लेंगी हिस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 19 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यानी सोमवार को राज्य के उत्तरी जिलों का दौरा शुरू करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान बनर्जी कई बैठकों में भाग लेंगी, जिसमें उद्योगपतियों के साथ एक बैठक भी शामिल है। बनर्जी शाम को सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां पहुंचने के तुरंत बाद वह पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वह रात को राज्य सरकार के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में रुकेंगी। मंगलवार को वह ‘फुलबाड़ी वीडियोकॉन ग्राउंड’ में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और बुधवार को वह उत्तरी जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी बृहस्पतिवार को कोलकाता लौट आएंगी। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

मायावती का बड़ा कदम- आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 19 मई 2025। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। आनंद को एक महीने पहले ही पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। आनंद मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तीन राष्ट्रीय समन्वयकों […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा