पेट के कोने-कोने में जमी गंदगी को साफ कर देगा यह लाल जूस, नसों में भर देगा खून

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 12 जून 2023। फल और हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. फल और सब्जियों में कई पोषक तत्व और विटामिंस पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखते हैं. फलों के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं. अनार का जूस हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं. अनार के जूस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

1.हार्ट को रखे हेल्दी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक अनार का जूस हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है. इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

2.पाचनतंत्र को मजबूत रखे: रोजाना अनार का जूस पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करता है. अनार जूस के नियमित सेवन पेट अच्छे से साफ होता है।

3.एनीमिया से राहत: अनार के जूस का नियमित सेवन करने से एनीमिया से राहत मिलती है. अनार के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. यह हीमोग्लोबिन को बूस्ट करता है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।

4.ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल: अनार के जूस का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी है. ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित अनार का जूस पीकर अपनी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं।

5.इम्युनिटी बूस्ट करे: अनार के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है. यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है. इसके रोजाना सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. एनीमिया से ग्रसित लोगों को रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए. यह उनके लिए रामबाण इलाज है।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एमएसपी को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली हाइवे किया ब्लॉक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कुरुक्षेत्र 12 जून 2023। सूरजमुखी की फसल खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की मांग को लेकर हरियाणा के किसानों ने दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया क्योंकि वे मुख्यमंत्री द्वारा इस बाबत दी गई राहत से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कुरुक्षेत्र […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी