विराट कोहली 106 टेस्ट में पहली बार स्टंपिंग का शिकार हुए, रोहित शर्मा भी नए तरीके से हुए आउट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक खास वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित ने तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, 39 के कुल स्कोर पर रोहित अपना विकेट गंवा बैठे थे।

रोहित शर्मा रन आउट हुए

उन्हें पीटर हैंड्सकॉम्ब और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने मिलकर रन आउट किया था। दूसरा रन लेने के चक्कर में रोहित अपना विकेट गंवा बैठे थे। रोहित अब तक 47 टेस्ट खेल चुके हैं और 80 पारी में पहली बार वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इससे पहले टेस्ट में रोहित कभी रन आउट नहीं हुए थे। टेस्ट में भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बार कैच आउट हुए हैं। इसके बाद बोल्ड, कॉट बिहाइन्ड और एल्बीडब्ल्यू हुए हैं। वह सबसे लंबे फॉर्मेट में पहली बार रन आउट हुए। रोहित ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।

कोहली स्टंप आउट हुए

वहीं, विराट कोहली भी 31 गेंदों तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने विकेटकीपर कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया। कोहली अब तक 106 टेस्ट खेल चुके हैं और इसकी 180 पारियों में पहली बार स्टंपिंग का शिकार हुए। कोहली टेस्ट में सबसे ज्यादा बार कैच आउट हो चुके हैं। इसके बाद कॉट बिहाइन्ड और एल्बीडब्ल्यू का नंबर आता है। साथ ही 13 बार क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इसे संयोग ही कहें कि रोहित-कोहली दोनों एक ही पारी में नए तरीके से आउट हुए।

Leave a Reply

Next Post

महिला टी20 विश्व कप 2023: आयरलैंड पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जिक्यूबेरहा 20 फरवरी 2023। महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप बी मैच में सोमवार को भारत और आयरलैंड पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने होंगे। भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण बहुत सीधा है। अगले मैच में जीत उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में ले […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज