नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर डिप्टी सीएम, मितानिनों ने की मानदेय न मिलने की शिकायत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 29 दिसंबर 2023। आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के बोडला ब्लॉक के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहली दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ग्राम खारा और निवासपुर में स्वागत हुआ। वनांचल के युवाओं ने डिप्टी सीएम के काफिले के सामने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली के साथ डिप्टी सीएम शर्मा ग्राम निवासपुर पहुंचे। इस दौरान मितानिनों ने पिछले चार माह का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की।  डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को मानदेय संबधित समस्या का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बिजली विस्तार मांग का निराकरण करने के लिए बिजली कंपनी को निवासपुर में शिविर लाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम निवासपुर में मंच निर्माण के लिए चार लाख रुपये की घोषणा की।

किसानों की मांग पर निवासपुर में आने वाले साल में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर निवासपुर में हैंडपम्प खनन करने निर्देश दिए। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। 

Leave a Reply

Next Post

यमदूत बनकर दौड़ रहे राखड़ से भरे भारी वाहन, 24 घंटे में दो हादसे, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 29 दिसंबर 2023। कोरबा में राखड़ के परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रिस्दी बरबसपुर बायपास मार्ग पर नकटीखार गांव के पास राखड़ से भरे लोड ट्रक ने एक बाइक सवार को […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज