टीएमसी विधायक ने की मोदी-शाह की कौरवों से तुलना, माफी मांगने से भी इनकार, भाजपा भड़की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 29 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल में तृणमूल व विपक्षी भाजपा के बीच अब नया विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल विधायक साबित्री मित्रा मुखर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य भाजपा नेताओं की तुलना कौरवों से कर दी। इस अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जब बंगाल के भाजपा नेताओं ने मुखर्जी से माफी मांगने को कहा तो टीएमसी विधायक ने इससे भी इनकार कर दिया। सत्तारूढ़ तृणमूल विधायक मुखर्जी ने रविवार को एक सभा में मोदी, शाह व बंगाल के भाजपा नेताओं को महाभारत में कौरवों के मुख्य किरदारों की तरह बताया था। इसके खिलाफ सोमवार को भाजपा विधायकों ने बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।  भाजपा विधायकों ने मुखर्जी से माफी की मांग की थी। 

मैं माफी क्यों मांगूं : विधायक मुखर्जी
भाजपा की माफी की मांग पर विधायक साबित्री मुखर्जी ने कहा ‘मैं माफी क्यों मांगूं? जो बात मैंने कही ही नहीं, उसके लिए मैं माफी क्यों मांगूं। मैंने पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के लिए कोई अपमानजनक बात नहीं कही।’ मुखर्जी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी को सूर्पणखा कहा था, इसके जवाब में मैंने उक्त बात कही थी। 

अब मुखर्जी ने उगला जहर : सुवेंदु अधिकारी
उधर, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेता की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अपने शीर्ष नेता के नक्शेकदम पर चलते हुए मुखर्जी ने मालदा में एक रैली में पीएम और गृह मंत्री को कौरव बताया है। पहले टीएमसी नेता माणिकचक और अब विधायक साबित्री मित्रा जहर उगल रही हैं। उनका कहना है कि गुजरात का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था। भारत को गुलाम रखने के लिए गुजरातियों ने अंग्रेजों को हथियार मुहैया कराए थे। अधिकारी ने कहा कि गुजरातियों के लिए टीएमसी नेताओं की नफरत समझ से परे है।

अभद्र भाषा का इस्तेमाल टीएमसी की संस्कृति : पॉल
मुखर्जी की टिप्पणी को लेकर भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि शीर्ष नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करना टीएमसी की संस्कृति है। हम हैरान हैं कि उनमें ऐसी टिप्पणियां करने का दुस्साहस कैसे है? दरअसल उनकी नेता ममता बनर्जी ही खुद ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं। इससे दूसरे नेताओं को भी ताकत मिलती है।

Leave a Reply

Next Post

एक दिल को छू लेने वाला सिबलिंग ड्रामा है फिल्म "कच्चे लिंबू"

शेयर करेराधिका मदान की फिल्म “कच्चे लिंबू” बैंकॉक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई सिलेक्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ -अनिल बेदाग मुंबई 29 नवंबर 2022। जियो स्टूडियोज और मैंगो पीपल मीडिया निर्मित “कच्चे लिंबू ” को बैंकॉक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुना गया […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही