पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की प्रियंका गांधी ने की निंदा, कहा- रोजगार मांगने पर हो रहा अत्याचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 26 दिसंबर 2024। पटना में बीपीएससी की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने पर कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का एकमात्र लक्ष्य अपनी कुर्सी बचाना है। यहां जो भी रोजगार मांगता है, उस पर अत्याचार किया जाता है। अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि हाथ जोड़े युवाओं पर लाठीचार्ज करना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। चाहे यूपी हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश अगर युवा आवाज उठाते हैं तो उन्हें बेरहमी से पीटा जाता है। उन्होंने लिखा कि दुनिया के सबसे युवा देश के युवाओं के भविष्य के बारे में सोचना और उसके लिए नीतियां बनाना सरकार का काम है। लेकिन भाजपा के पास केवल अपनी कुर्सी बचाने का नजरिया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां जो भी रोजगार की मांग करता है, उस पर अत्याचार किया जाता है। वहीं कांग्रेस ने अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं किए जाने पर एक जनवरी 2025 को बिहार बंद का आह्वान किया है।

क्या है मामला
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 13 दिसंबर को संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है इसका प्रश्नपत्र लीक हुआ है। जबकि आयोग ने इससे इन्कार किया है। परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि हमलोग लगातार एक सप्ताह से शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने हमारी बात को नहीं सुना। न तो सरकार की तरफ से और ना ही आयोग की तरफ से कोई बात करने आया, ऐसे में जब हमलोग आयोग के पास अपनी बात कहने आये तब पुलिस ने हमलोगों को बर्बरता के साथ पीटा। 

Leave a Reply

Next Post

पीलीभीत में आतंकियों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम की बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पीलीभीत 26 दिसंबर 2024। पीलीभीत एनकाउंटर पर आतंकी पन्नू और नीटा के धमकी भरे वीडियो के बाद शासन स्तर से भी पूरे मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। उच्च अधिकारी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। पीलीभीत जिले के अफसरों से पल-पल की […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब