हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी रायपुर एम्स से फरार, अब गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 सितंबर 2025। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में भर्ती था, शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के संयुक्त अभियान में उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में उपचार के लिए भर्ती सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और एक संयुक्त अभियान चलाया गया. इस अभियान में रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी, और आरपीएफ की टीमें शामिल थीं।

इस ऑपरेशन में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा, और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण पोर्ते को एक ट्रेन से पकड़ लिया.रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी, और जीआरपी व आरपीएफ की सक्रियता से यह सफलता मिली. फिलहाल, करण पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और उसके फरार होने के कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ प्रभावित दंतेवाड़ा को मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ की सहायता राशि दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/भोपाल 07 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के लिए 5 करोड़ की सहायता राशि दी है। एमपी से राहत सामग्री लेकर एक ट्रेन छत्तीसगढ़ रवाना होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा-छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में बाढ़ […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट