मलाड मस्ती की धड़कन बनी किसानों की उम्मीद

admin
शेयर करे

बारिश से टूटी ज़िंदगी को सहारा देगा उत्सव का संकल्प

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 दिसंबर 2025। इस साल की बेरहम बारिश ने देश के कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बह गईं, घरों में चिंता ने डेरा डाल लिया और उम्मीदें बादलों में उलझकर रह गईं। ऐसे कठिन समय में जब हर सहारे की ज़रूरत है, तब मुंबई के मलाड से एक संवेदनशील पहल सामने आई—जहाँ उत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मदद का माध्यम भी बना। मुंबई में इनऑर्बिट मॉल के पास विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती सीज़न 9 में 10,000 से अधिक लोगों की भागीदारी ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया। लेकिन इस बार इस उत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इससे होने वाला पूरा प्रॉफिट वर्ष 2025 में बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अभिनेत्री आयशा खान, इशिता राज सहित कई चर्चित चेहरों की मौजूदगी ने माहौल को और जीवंत बना दिया। आओरा, पीहू चौहान और बिस्वा देब की परफॉर्मेंस, राजीव निगम की कॉमेडी और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सुबह को यादगार बना दिया। मंच से विधायक असलम शेख ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। गोल्ड मेडल के किशन जैन, ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी और मशरॉ इवेंट्स की टीम के सहयोग से यह आयोजन न सिर्फ सफल रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब शहर साथ आता है, तो गांवों तक उम्मीद पहुंचती है।

Leave a Reply

Next Post

अदा शर्मा बनीं ‘से नो टू ड्रग्स’ की बुलंद आवाज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2025। जब संदेश सच्चा हो और चेहरा भरोसेमंद—तब आंदोलन जन-आंदोलन बन जाता है। यही वजह है कि अभिनेत्री अदा शर्मा को ‘यूथ फॉर चेंज भारत – से नो टू ड्रग्स’ अभियान का चेहरा बनाया गया है। यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड