सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सीडब्ल्यूसी मेंबर सांसद सुखदेव भगत बस्तर दौरे के दूसरे दिन वे दंतेवाड़ा पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के दर्शन किए जिसके बाद दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी के नेतृत्व में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, एवं महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के साथ दंतेवाड़ा के बारसूर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बोधघाट परियोजना में प्रभावित हो रहे 56 गांव के हजारों ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी बात कांग्रेस आलाकमान और विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही, जिसके उपरांत प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत सातधार गये जहां से होते हुए वे बोधघाट परियोजना के लिए प्रस्तावित बांध की जगह पर पहुंच कर अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी सहित दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप

शेयर करे28 साल का युवक घायल; मेयर ममदानी ने की एजेंसी को हटाने की मांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           न्यूयॉर्क, 09 अक्टूबर 2026।  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) के एक अधिकारी की गोली से 28 साल का एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना ब्रोंक्स के मार्बल हिल […]

You May Like

सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा....|....‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’— गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा....|....इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार