तेलंगाना में किसानों का हुआ कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- जो कहा, कर दिखाया…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 जून 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां हिंदुस्तान का धन पूंजीपतियों पर नहीं, बल्कि ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा था कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के 40 लाख से ज़्यादा किसान परिवारों को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्ज़ मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 16 साल पहले, कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 3.73 करोड़ किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण व ब्याज़ माफ़ किया था। उसके बाद, हमने कांग्रेस शासित कई राज्यों में किसानों का कर्ज़ माफ़ किया।” उन्होंने कहा, “एक तरफ़, जहां मोदी सरकार ने देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपे, उन्हें कंटीली तारों, ड्रोन से आंसू गैस, रबर बुलेट व लाठी-गोली चलाकर महीनों तक सताया।

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने “किसान न्याय” के तहत सही दाम, कर्ज़ माफ़ी आयोग, बीमा भुगतान का सीधा हस्तांतरण व उपयुक्त कृषि आयात-निर्यात नीति की गारंटी दी।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारा यह एजेंडा कायम रहेगा। जय किसान, जय हिंदुस्तान।” राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई! कांग्रेस सरकार ने आपके दो लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर ‘किसान न्याय’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है – जो 40 लाख से अधिक किसान परिवारों को कर्ज़ मुक्त बनाएगा।” उन्होंने कहा, “जो कहा, कर के दिखाया – यही नियत है और आदत भी। कांग्रेस सरकार का मतलब है – राज्य का खजाना किसानों और मज़दूरों समेत वंचित समाज को मज़बूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण तेलंगाना सरकार का यह फैसला है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारा वादा है – कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च करेगी, ‘पूंजीपतियों’ पर नहीं।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए हमारी तेलंगाना सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे कर्ज में डूबे 40 लाख किसानों को राहत मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस मानती है कि देश का सारा धन देश की जनता का है और उसे जनता की भलाई में ही खर्च किया जाना चाहिए। हमने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ किया था। जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो देश भर के किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था।” प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, वंचितों और मध्य वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले: अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक भी थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 जनू 2024। एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के मुद्दे और भारत की अखंडता को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 23 जून 1953 को अपना बलिदान दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू किया गया। […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया