सड़क के लिए बंगलों पर चले बुलड़ोजर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 22 अगस्त 2026। पूर्वी बायपास पर नगर निगम ने सिटी फॉरेस्ट तैयार किया है। वहां कई प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए हैं, लेकिन वहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस कारण नगर निगम ने 30 करोड़ रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का निर्णय लिया है। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर है। शनिवार को सड़क निर्माण से पहले नगर निगम ने बाधक हिस्सों को तोड़ा। सिटी फॉरेस्ट तक जो रास्ता जाता है, वहां कई आलीशान बंगले बने हुए हैं।

शनिवार दोपहर 50 से ज्यादा कर्मचारियों और तीन जेसीबी के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और बाधक हिस्से हटाना शुरू किए। आठ बंगलों के निर्माण तोड़े गए। इसके अलावा बाउंड्रीवॉल, दो पक्के निर्माण और एक दुकान को जमींदोज किया गया। बाधक हिस्से हटते ही सड़क चौड़ी नजर आने लगी। अब यहां नगर निगम सड़क बनाएगा। सिटी फॉरेस्ट को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है।

अब नेहरू नगर में निर्माण हटाने की तैयारी

नगर निगम शहर में 400 करोड़ रुपए की लागत से 23 सड़कों का निर्माण कर रहा है। मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई के हिसाब से सड़कें बनाई जा रही हैं। इंदौर में अटल द्वार से पलासिया ब्रिज तक सड़क बनाने के लिए 100 से ज्यादा निर्माणों को नगर निगम तोड़ेगा। इसके लिए बाधक हिस्सों पर चौड़ाई के हिसाब से लाल निशान लगा दिए गए हैं। कुछ रहवासियों ने स्वेच्छा से निर्माण तोड़ दिए हैं। जो निर्माण अभी नहीं टूटे हैं, उन्हें जल्द ही नगर निगम तोड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

108 साल की धनी बाई ने थामी कांवड़

शेयर करेएक हाथ में डमरू लेकर पहुंचीं महाकाल दरबार; बेटों के साथ की आराधना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           उज्जैन, 22 अगस्त 2026। आस्था जब चरम पर होती है, तो उम्र और शारीरिक सीमाएं बेअसर हो जाती हैं। श्रावण के पवित्र महीने में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर […]

You May Like

पेट का इन्फेक्शन कहीं बन न जाए कैंसर?....|....रणथंभौर में सफारी नियम तोड़ना पड़ा भारी....|....साइकिल के पैडल से गूंज रहा प्रकृति बचाने का संदेश....|....इंदौर में हंगामे और पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए....|....सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड....|....दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की सेवा करें डॉक्टर: राष्ट्रपति....|....लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे....|....'ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय'....|....17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत....|....बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था - कांग्रेस