सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री को ईंधन की कीमतों पर देश को गुमराह नहीं करना चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 29 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देश को गुमराह नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि केंद्र को पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले उपकर (सेस) को समाप्त करना चाहिए। बघेल ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा शासित राज्यों को पहले ईंधन पर वैट कम करना चाहिए। बघेल ने कहा, “बढ़ती कीमतों के लिए राज्यों को दोषी ठहराया जा रहा है। आप दिन-ब-दिन दरें क्यों बढ़ा रहे हैं? 12 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। प्रधानमंत्री को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री से बातचीत में जब संवाददाताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा वैट कम करने के प्रधानमंत्री के आह्वान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘भारत सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ा रही है। रसोई गैस में तो वैट नहीं लगता है उसका रेट क्यों बढ़ रहा है। अभी जो खाने का तेल है उसका रेट लगातार क्यों बढ़ रहा है। यह आम आदमी को बहकावे में लाने जैसी बात है कि महंगाई हमारे कारण नहीं राज्यों के कारण बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों पर सेस खत्म करने की मांग की। बघेल ने कहा, “छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर अन्य राज्यों से कम है।” उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ 23-24 फीसदी वैट वसूलता है, जबकि कई अन्य राज्य 29 से 31 फीसदी की दर से वैट वसूलते हैं। भाजपा शासित राज्य को पहले (वैट) कम करना चाहिए, वे (केंद्र) दरों में वृद्धि करते हैं और राज्यों को कम करने के लिए कहते हैं। उन्हें पहले सेस खत्म करना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने आगे पूछा, अगर रसोई गैस पर वैट नहीं लगाया गया है तो रसोई गैस के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं? खाद्य तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों से ‘राष्ट्र हित’ में पेट्रोलियम उत्पादों पर से वैट घटा कर आम आदमी को राहत देने तथा वैश्विक संकट के इस दौर में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Next Post

खरगोन उपद्रव: अलविदा जुमे पर नमाज पढ़ने की इजाज़त नहीं, शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   खरगोन 29 अप्रैल 2022। खरगोन में रमजान के आखिरी जुमे और ईद के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने लोगों से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप