खरगोन उपद्रव: अलविदा जुमे पर नमाज पढ़ने की इजाज़त नहीं, शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

खरगोन 29 अप्रैल 2022। खरगोन में रमजान के आखिरी जुमे और ईद के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने लोगों से घर में ही नमाज अदा करने की गुजारिश की है।वहीं, रोज 8 से 2 बजे तक मिलने वाली कर्फ्यू में छूट को कम कर कर्फ्यू में शुक्रवार को 4 घंटे की ही ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिना वाहनों के जरूरी सामान खरीदने की छूट दी है।

शहर में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला पुरुष दोनों को बिना वाहनों के कर्फ्यू में छूट दी गई। इस संबंध में अपर कलेक्टर  एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार सभी सेवाओं के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वहीं, बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश में यह छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसियां, दराती, फाल्या की दुकानों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।

बता दें खरगोन में 10 अप्रैल रामनवमी के दिन दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद कर्फ्यू लगाया गया था। 20 दिन बाद धीरे-धीरे दंगा प्रभावित क्षेत्रों के हालात सुधर रहे हैं। हालांकि एहतियात बरतते हुए जिला प्रशासन समय-समय पर कर्फ्यू में ढील की समय सीमा को घटाता रहता है। अब तक लोगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, हनुमान जयंती पर प्रशासन ने मंदिरों, गिरिजाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी थी।  बता दें, खरगोन उपद्रव में अब तक पुलिस 154 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

फरहा खान पर शिकंजा: बुरी फंसीं इमरान खान की पत्नी की भगोड़ी सहेली, भ्रष्टाचार मामले में जांच के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इस्लामाबाद 29 अप्रैल 2022। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त फराह खान के खिलाफ आय से अधिक अवैध संपत्ति मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर के भ्रष्टाचार […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट