रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर, केरल हाईकोर्ट ने किया था इनकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 मई 2023। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। देश फिल्म की बदौलत एक बार फिर दो पक्षों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसका पुरजोर विरोध। इस बीच अब ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए इस मामले को 15 मई की लिस्टिंग में जगह दी है।
सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले केरल उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के खिलाफ एक अपील पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। शीर्ष अदालत ने मामले को 15 मई को सुनवाई का आदेश दिया है। पिछले हफ्ते, केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म
दो पक्षों में देश बांटने वाली इस फिल्म के पक्ष में बहुत लोग आ गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म उस राह बढ़ रही, जिस पर पिछले साल ‘द कश्मीर फाइल्स’ चली थी। खबर है कि मध्यप्रदेश सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ‘द केरल स्टोरी’ को अपने राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा।

इस दिन हुई थी रिलीज
अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में इस फिल्म में केरल से कथित तौर पर लापता हुई लगभग 32,000 महिलाओं की खोज को दिखाया जाने वाला था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से उठे विवादों के बाद इसकी कहानी को चार लड़कियों की तरफ मोड़ दिया गया। ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। 

Leave a Reply

Next Post

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अंडर-16 क्रिकेटर्स से मिले ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने शेयर किए फोटोज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2023। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में उनका एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह रिहैब में हैं और फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर