पावर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

admin
शेयर करे

रंजन सिन्हा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुुंबई 16 दिसंबर 2025। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआत की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खास चर्चा है। लखनऊ की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर फिल्माए जा रहे दृश्य इसे भव्यता और विश्वसनीयता प्रदान करेंगे। फिल्म ‘दानवीर’ का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. और मारफा म्यूजिक के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं, जबकि सह-निर्माता के रूप में इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) जुड़े हैं। फिल्म के निर्देशन और लेखन की कमान मनोज नारायण ने संभाली है, जिनसे एक सशक्त और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ समर सिंह और महिमा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म को मजबूती प्रदान करेंगे। कलाकारों का यह संयोजन फिल्म को अभिनय के स्तर पर और प्रभावशाली बनाने का संकेत देता है।

फिल्म “दानवीर” को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि इसकी कहानी दर्शकों को न सिर्फ भरपूर मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि “दानवीर” एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। लखनऊ जैसे खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग शुरू होना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है। पवन सिंह ने कहा कि निर्देशक मनोज नारायण की सोच और विजन बहुत स्पष्ट है और पूरी टीम पूरे मनोयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि “दानवीर” उन्हें एक नए अंदाज में देखने का मौका देगी। गौरतलब है कि फिल्म के गीत छोटू और रत्नेश सिंह के हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रियांशु सिंह और सरगम ले रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। नृत्य निर्देशन गोल्डी जायसवाल और सोनू के जिम्मे है, जिससे गानों में भव्यता और ऊर्जा देखने को मिलेगी। कला निर्देशन पवन प्रजापति संभाल रहे हैं, जो फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट को खास बनाएगा। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम भी काफी मजबूत है। आदित्य सिंह बतौर ईपी, बबलू प्रोडक्शन कंट्रोलर और नितिन प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। कुल मिलाकर ‘दानवीर’ एक बड़े कैनवास की फिल्म नजर आ रही है, जो पवन सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का माद्दा रखती है। फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

Leave a Reply

Next Post

कोहरे के चलते कई वाहन टकराए, कुछ बसें जलकर खाक; छह की मौत और 80 से ज्यादा घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मथुरा 16 दिसंबर 2025। मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप