पूरी हुईं कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, एक्ट्रेस ने शेयर की खास फोटो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कंगना की फिल्म दिवंगत राजनीतिज्ञ जयललिता के जीवन पर आधारित है

कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी जानकारी

तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होगी थलाइवी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले एक साल से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग कर रही थी। जो दिवंगत राजनीतिज्ञ जयललिता के जीवन पर आधारित है। अब इसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। इस बात का जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म की टीम से जुड़े सदस्यों को धन्यवाद देते हुए अपने अनुभव को शेयर भी किया।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘और यह समय है रैप अप का। आज हमने अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए क्रांतिकारी नेता जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, कभी कभार ही कोई अभिनेता ऐसा चरित्र कर पाता है जो मांस और रक्त में जीवित होता है और मुझे इस चरित्र से बहुत प्यार हो गया है लेकिन अब अचानक अलविदा कहने का समय आ गया है। मिश्रित भावनाएं महसूस कर रही हूं।’

इससे पहले एक और ट्वीट में डायरेक्टर और पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कंगना ने लिखा, ‘जीवन में दुर्लभ अवसर… धन्यवाद टीम @vishinduri @ShaaileshRSingh @ BrindaPrasad1 @neeta_lulla @rajatsaroraa, विजयेंद्र प्रसाद जी @ballusaluja @gvprakash @thearvindswami और निर्देशक ए. एल. विजय सर, मेरे अद्भुत क्रू के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद, धन्यवाद।’

बता दें कंगना रनौत ने थलाइवी के लिए छह किलो वजन बढ़ाया था। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह वजन बढ़ाने के लिए खाना खाने के अलावा हार्मोन की गोलियां भी खाया करती थीं। कंगना के मुताबिक इस फिल्म में उनके किरदार के लिए वजन बढ़ाना बेहद जरूरी था। इस फिल्म की बात करें तो थलाइवी तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। थलाइवी के अलावा कंगना धाकड़, तेजस और इमली में भी नजर आने वाली हैं।  

Leave a Reply

Next Post

संसद हमले की 19वीं बरसी : PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गृहमंत्री और उपराष्ट्रपति भी रहे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 13 दिसंबर 2020। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला के साथ कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने रविवार को संसद हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। संसद भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में सभी ने शहीदों की तस्वीरों पर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान