जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बैठे धरने पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 10 मार्च 2024। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक गौ रक्षा को लेकर कड़ा कानून नहीं बनता और गाय को राष्ट्र माता के तौर पर घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे। गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अब सडक़ की लड़ाई लड़ेंगे।

आज भिलाई से आंदोलन की शुरूआत करते हुए शंकराचार्य सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना पर बैठे। उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए इसके लिए 10 मिनट के सांकेतिक भारत बंद का आह्वान भी किया था। अविमुक्तेश्वरानंद महाराज अपने आठ दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में ही हैं। इस प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने चल रहे आंदोलन के लिए अपने-अपने स्थानों में रहकर सनातनियों से समर्थन मांगा है।

Leave a Reply

Next Post

अनुपम खेर ने लॉन्च किया सिनेमैटिक मास्टरपीस 'द यूपी फाइल्स' का पहला लुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 मार्च 2024। श्री ओस्टवाल फ़िल्म्स के कुलदीप उमरावसिंह ओस्टवाल ने को अपनी पहली फ़िल्म “द यूपी फाइल्स” के टीजर और पोस्टर को लॉन्च करने के लिए एक विशेष इवेंट का आयोजन किया। इस शानदार समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनुपम खेर थे। नीरज सहाई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड