शिबानी दांडेकर ने खास जगह पर बनवाया बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू,गर्लफ्रेंड के लिए फरहान अख्तर ने लिखा स्पेशल पोस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 अगस्त 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल शिबानी दांडेकर आज अपना 41वां जन्मदिन बना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर फरहान अख्तर को एक खास सरप्राइज दिया है। तो वहीं फरहान ने अपनी लव लेडी के लिए एक भरा मैसेज देककर उनका दिल जीत लिया है। शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर को सरप्राइज देते हुए ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में शिबानी अपने गर्दन पर अपने लव बॉय फरहान के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनका टैटू देखकर लग रहा है उन्होंने इसे अभी हाल ही में इसे बनवाया है क्योंकि उनके गर्दन पर बना टैटू अभी लाल और एक दम फ्रेश दिख रहा है। शिबानी ने फरहान के प्रति जो प्यार दिखाया है वह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

फरहान ने किया अपनी लव लेडी शिबानी को बर्थडे विश

शिबानी दांडेकर के पोस्ट के बाद फरहान अख्तर ने शिबानी के संग एक रोमांटिक थ्रैबैक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया है। साथ ही साथ फरहान ने अपने लव लेडी के लिए एक भरा मैसेज भी लिखा है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रेड हार्ट इमोजी के साथ फरहान कैप्शन में लिखते हैं, ”पूरे दिल से … जन्मदिन मुबारक हो शू। आई लव यू।” फरहान के पोस्ट पर एक्टर ऋतिक रोशन और फरहान की बहन और डायरेक्टर  जोया अख्तर ने कॉमेंट कर शिबानी को बर्थडे विश किया है।

तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं शिबानी-फरहान 

आपको बता दें कि फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर के साल 2018 से डेट कर रहे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई थी, जिसे फरहान-शिबानी मिलकर होस्ट कर रहे थे। इसी सेट पर दोनों को एकदूसरे से प्यार हुआ और काफी दिनों बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार को ऑफिशियल किया। आज एक दूसरे को डेट करते हुए 3 तीन साल हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के 35 कांग्रेस विधायक पहुंचें दिल्ली , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टी.एस सिंहदेव की केंद्रीय नेताओं के साथ आज होगी बैठक

शेयर करेकौन बनेगा मुख्यमंत्री…? भूपेश – सिंहदेव फैसला आज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/रायपुर 27 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का विवाद गर्मा गया है। सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के 35 से 40 कांग्रेस विधायक और मंत्री दिल्ली में हैं। विधायक दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन एवं होटल में रुके हुए […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान