मिजोरम विधानसभा चुनाव: जेडपीएम को मिला बहुमत, 40 में से 21 सीट जीती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने मणिपुर विधानसभा की 40 में से 21 सीट जीतकर सोमवार को राज्य में बहुमत हासिल कर लिया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। आयोग ने बताया कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच जेडपीएम 21 सीट जीतने के अलावा छह अन्य सीट पर आगे है। जीत हासिल करने वाले जेडपीएम के प्रमुख नेताओं में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा शामिल हैं। उन्होंने सेरछिप सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 2,982 वोट से हराया।

सत्तारूढ़ एमएनएफ ने सात सीट जीती
जेडपीएम ने जिन सीट पर जीत हासिल की, उनमें कोलासिब, चालफिल, तवी, आइजोल नॉर्थ-द्वितीय, आइजोल वेस्ट-प्रथम, आइजोल वेस्ट-द्वितीय, आइजोल वेस्ट-तृतीय, आइजोल साउथ-प्रथम, आइजोल साउथ-तृतीय, लेंगतेंग, तुइचांग, चम्फाई नॉर्थ, तुइकुम, ह्रांगतुर्जो, साउथ तुइपुई, लुंगलेई वेस्ट, लुंगलेई साउथ और लांग्टलाई ईस्ट शामिल हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ ने सात सीट जीत ली हैं और वह तीन सीट पर आगे है। भाजपा ने पलक और सैहा सीट अपने नाम कर ली है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 

भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की 
मुख्यमंत्री पद के लिए जेडपीएम के उम्मीदवार लालदुहोमा सेरछिप सीट से जीते। उन्होंने एमएनएफ के उम्मीदवार जे. माल्सावमजुआला वानछावंग को 2,982 मतों से हराया। भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की और वह एक अन्य सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। मिजोरम में 40 विधानसभा सीट हैं और बहुमत के लिए 21 सीट जीतनी आवश्यक हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। जिन सीटों पर मतदाताओं की संख्या कम है, वहां केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। 

Leave a Reply

Next Post

खेलने गई 8 साल की बच्ची के साथ डरावनी घटना....जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलरामपुर 04 दिसंबर 2023।  बलरामपुर जिले के सोहेलवा क्षेत्र में जंगल के पास बच्चों के साथ खेलने गई आठ वर्षीय एक आदिवासी बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में पाया गया है। पिछले एक माह के दौरान तेंदुए के हमलों की घटनाओं […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर