दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं, लेकिन शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं, छठ पूजा समारोह पर रोक बरकरार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

25 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू होगा

शादी समारोह में 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 18 नवंबर 2020। दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन नहीं लगेगा। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके संकेत दिए थे। हालांकि, बुधवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है।

उधर, उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में होने वाली शादियों में मेहमानों की संख्या 200 की जगह सिर्फ 50 रखने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पाबंदी कितने दिन के लिए होगी, यह साफ नहीं है। हालांकि, इससे दिल्ली के वेडिंग मार्केट पर असर पड़ सकता है। इस साल नवंबर-दिसंबर में शादियों के 7 बड़े मुहूर्त हैं। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन से शादियों का सीजन शुरू होगा।

डिप्टी सीएम बोले- दुकानदारों को डरने की जरूरत नहीं

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि मैं दुकानदारों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि आपकी दुकानें खुली रहें। अगर जरूरत पड़ती है तो कुछ बाजारों के लिए नियम बदले जाएंगे। हमने केंद्र से यही गुजारिश की है, लेकिन किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा।

एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने कहा था, ‘यदि बाजारों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और वह जगह कोरोना हॉट स्पॉट बन सकती है तो ऐसे बाजारों को कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाजत मिलनी चाहिए। केंद्र को ऐसा प्रस्‍ताव भेजा जा रहा है।’ इसके ये मायने निकाले गए कि दिल्ली में बाजारों के लिए लॉकडाउन लग सकता है।

शादियों में अब मेहमान कम होंगे

जब कोरोना के हालात सामान्य हो गए थे तो दिल्ली में शादियों में 50 की बजाय 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 50 तक सीमित रखने का प्रस्‍ताव उप राज्यपाल को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

दिल्ली में 4 हजार शादियां, 5 हजार करोड़ रुपए का मार्केट

इस साल नवंबर-दिसंबर में शादियों के 7 बड़े मुहूर्त हैं। इस दौरान दिल्ली में करीब 4 हजार शादियां होने वाली हैं। कई लोग जो लॉकडाउन के दौरान शादी नहीं कर पाए थे, उन्होंने नवंबर-दिसंबर में इसकी प्लानिंग कर रखी है। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन से शादियों का सीजन शुरू होगा। जिन घरों में नवंबर में शादियां हैं, वो मेहमानों को बुलाने की 200 लोगों की लिमिट को देखते हुए इनविटेशन कार्ड छपवाकर बांटना शुरू कर चुके हैं।

वेडिंग प्लानर साइट weddingz.in से मिले आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शादियों का यह सीजन चार हजार करोड़ से पांच हजार करोड़ रुपए का है। अगर बाजार बंद होते हैं और शादियों में मेहमानों की संख्या कम की जाती है तो इस पर असर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि कपड़ा मार्केट, वेडिंग प्लानर, कैटरिंग, होटल, बैंक्वेट हॉल जैसे कारोबार शादियों के सीजन से जुड़े हैं।

दिल्ली के सभी वेन्यू बुक

नवंबर-दिसंबर के लिए दिल्ली के सभी गेस्ट हाउस, वेडिंग वेन्यू बुक हो चुके हैं। दिल्ली की वेडिंग प्लानर ललिता राघव ने बताया कि सबसे ज्यादा बुकिंग 25 नवंबर के लिए हुई है। इस दिन तुलसी विवाह है। इस दिन शादी करने के लिए लोग ज्यादा पैसे भी खर्च करने को तैयार हैं। 25 नवंबर के बाद लोग 30 नवंबर और फिर 11 और 12 दिसंबर को शादी और रिसेप्शन करना चाहते हैं। इन चार डेट्स पर वेडिंग वेन्यू लगभग पूरे बुक हैं।

हाईकोर्ट ने छठ पर रोक का फैसला बरकरार रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा पर रोक लगाने के केजरीवाल सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। श्रीदुर्गा जनसेवा ट्रस्ट ने 20 नवंबर को सार्वजनिक छठ पूजा की इजाजत मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, ‘लगता है कि पिटीशनर कोरोना के हालात से वाकिफ नहीं हैं। उन्हें शहर के किसी भी हिस्से में छठ पूजा कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि बड़े आयोजन सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं।’

Leave a Reply

Next Post

19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनायी जायेगी

शेयर करेकांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 18 नवंबर 2020। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती 19 नवम्बर 2020 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11ः30 बजे  […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप