यूक्रेन के विदेश मंत्री की पीएम मोदी से अपील, युद्ध रोकने के लिए रूस से करें वार्ता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 06 मार्च 2022। यूक्रेन पर रूस लगातार हमला कर रहा है। नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि रूस को इस युद्ध को रोकने के लिए कहे। एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही युद्धग्रस्त इलाकों से विदेशी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए फायरिंग बंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “30 वर्षों के लिए यूक्रेन अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक स्वागत योग्य घर था। विदेशी छात्रों के यहां से निकलने के लिए यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की है। हॉटलाइन स्थापित की है। दूतावासों के साथ काम किया है। यूक्रेनी सरकार लगातार उनके लिए काम कर रही है।”

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि रूस उन देशों की सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा है जिनके नागरिक यूक्रेन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस विदेशी छात्रों के मामले में मदद करता है तो उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस से फायरिंग को रोकने और नागरिकों को जाने की अनुमति देने की अपील करें।

इसके अलावा कुलेबा ने कहा कि भारत सहित सभी देश जो रूस के साथ विशेष संबंधों में जुड़े हुए हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील कर सकते हैं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। उन्होंने यह तर्क दिया कि संघर्ष का अंत सभी देशों के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने कहा, “भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यदि यह युद्ध जारी रहता है तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में भी इस युद्ध को रोकना ही सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने आगे आम भारतीयों से युद्ध रोकने की मांग करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यूक्रेन केवल इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम पर हमला किया गया था और हमें अपनी भूमि की रक्षा करनी है क्योंकि पुतिन हमारे अस्तित्व के अधिकार को नहीं पहचानते हैं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग यूक्रेन से भारत लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 को लेकर 15 उड़ानें उतरी हैं। एक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 के साथ 15 उड़ानें उतरी हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग भारत लौटे हैं। अगले 24 घंटे के लिए 13 उड़ानें निर्धारित हैं। ” उन्होंने कहा कि 21,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

UP Chunav 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं, अखिलेश की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंदौली 06 मार्च 2022। चंदौली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं है। उन्हें नहीं पता कि लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं। इसलिए आप लोग भी भाजपा के पक्ष में मतदान […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग