IND vs SA: सेंचुरियन में टॉस का नहीं होता कोई असर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यहां बरपाया है कहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग टेस्ट रविवार (26 दिसंबर) से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया की नजर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने पर है। टीम इंडिया इसी देश में अब तक कोई सीरीज नहीं जीत सकी है। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें इस बात को लेकर खुश होंगी कि सेंचुरियन में टॉस का कोई खास असर नहीं होता है। यहां टॉस जीतने और हारने वाली टीम के पक्ष में बराबर नतीजे निकले हैं।

सेंचुरियन में अब तक 26 टेस्ट मैच हुए हैं। 11 बार टॉस जीतने वाली टीम मैच जीती है तो 11 बार ही मैच हारी भी है। चार मुकाबले अब तक यहां ड्रॉ हुए हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि सेंचुरियन में टॉस कोई जीते बेहतर खेल दिखाने वाली ही टीम मैच जीतेगी। उसे टॉस का लाभ ज्यादा नहीं मिलेगा। अगर इस मैदान पर उच्चतम स्कोर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 621 रन बनाए हैं। वहीं, न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड के नाम है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

पारी में औसत स्कोर कितना है?

सेंचुरियन में अगर पारी के हिसाब से आंकड़ों को देखें तो पहली पारी में औसत स्कोर 329 रन है। दूसरी पारी में यह तीन रन घटकर 326 रन हो जाता है। तीसरी पारी में औसत स्कोर 237 रन और चौथी पारी में औसत स्कोर 161 रन है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग है सेंचुरियन

सेंचुरियन में दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने कुल 663 झटके हैं। इनमें दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों ने 591 विकेट हासिल किए हैं। सिर्फ 72 विकेट बाएं हाथ के गेंदबाजों को मिले हैं। देश के हिसाब से देखें तो दक्षिण अफ्रीका इस मामले में पहले पायदान पर है। उसके तेज गेंदबाजों ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 419 विकेट निकाले हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों के खाते में दो मैच में 15 विकेट हैं। भारतीय टीम इस आंकड़े को देखकर खुश होगी। उसके पास दौरे पर बाएं हाथ का कोई तेज गेंदबाज नहीं है। टीम में शामिल जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और ईशांत शर्मा सभी दाएं हाथ के हैं।

सेंचुरियन स्पिनरों के लिए मददगार नहीं

तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाज यहां ज्यादा सफल नहीं हुए हैं। वे सिर्फ 104 विकेट ले सके हैं। इनमें से 60 विकेट दाएं हाथ और 44 विकेट बाएं हाथ के स्पिनर ने झटके हैं। अगर देशों के हिसाब देखें तो सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर ने 40 विकेट निकाले हैं। श्रीलंका इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उसके स्पिनर ने सेंचुरियन में 21 विकेट निकाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: 28 जिलों में से 10 जिलों में हाथियों का आतंक, आदमी और फसल को रौंद रहा झुंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन हाथियों का झुंड गांव, ग्रामीण और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। 28 जिलों में से 10 जिलों में हाथियों का आतंक ऐसा है कि लोग अपने घरों में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप