पीएम मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स पदक विजेताओं को सराहा; भारत के पास 44 मेडल, 26 इसी साल जीते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह मन की बात कार्यक्रम में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जमकर सराहा।मन की बात के 104वें संस्करण में उन्होंने इस बार पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ियों से बात भी की। प्रधानमंत्री ने जिन खिलाड़ियों से बात की वह अलग-अलग राज्यों से थे और देश के अलग-अलग कोने के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बात करके अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस तरह की सराहना भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। 

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बताया कि इस साल भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में कुल 26 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। हालांकि, इससे पहले भारत इन खेलों में कुल 18 पदक ही जीत पाया था। पीएम मोदी ने कहा ” कुछ ही दिनों पहले चीन में विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 स्वर्ण पदक शामिल थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी पदकों को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। भारत ने 62 साल में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल 18 पदक ही जीते थे, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी 26 पदक जीतने में सफल रहे, जिनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों की सफलता में खेलो इंडिया गेम्स जैसे आयोजनों का बड़ा योगदान है। 

Leave a Reply

Next Post

नूंह में धारा 144: वीएचवी बोली- हर जिले में निकलेगी यात्रा, सीएम बोले- इजाजत नहीं, घर के करीब मंदिर में पूजा करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 27 अगस्त 2023। नूंह में 28 अगस्त को दोबारा जलाभिषेक यात्रा निकालने के लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, कुछ संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ‘अगस्त महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान