वायरल हरियाणवी कब का अपना पहला सॉन्ग ‘दिल लुटदा’ रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 02 फरवरी 2022। वायरल हरियाणवी ने बहुप्रतिभाशाली कलाकार सुमित गोस्वामी का अपना 2022 का पहला सॉन्ग ‘दिल लुट्टा’ रिलीज़ किया। इस रोमांटिक सॉन्ग में गायक खूबसूरत अभिनेता और इन्फ्लुएंसर वैष्णवी राव के साथ हैं। सॉन्ग में रोमांस की खूबसूरत नजाकत के साथ एक उम्दा म्यूजिक फ़्लो है। ‘दिल लुटदा’ हमारे युवा और प्रतिभाशाली सुमित द्वारा लिखा, कम्पोज़ और गाया गया है। सुमित गोस्वामी ने उत्तर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बैक टू बैक हिट देने के कारण बहुत प्रसिद्धि पायी है, और एक बार फिर इस रोमांटिक लेकिन बेहद खूबसूरत सॉन्ग के साथ दिल जीतने के लिए तैयार हैं। प्रसिद्ध म्यूजिक विडियो डायरेक्टर दीपेश गोयल ने सुमित के इस म्यूज़िकल सेट को बेहतरीन दृश्यों के साथ फिल्माया है। यह गीत एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताता है जो किसी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है और यह मानता है कि अगर भाग्य में होगा तो वे खुद पास आ जाएंगे। आज की बेहतरीन धुनों, सुमित के अद्वितीय स्वभाव और वैष्णवी के जलवों के साथ, यह सॉन्ग निश्चित रूप से फैन्स का पसंदीदा सॉन्ग बन जाएगा।वायरल हरियाणवी के साथ अपनी दूसरी रिलीज के लिए उत्साहित, सुमित गोस्वामी ने कहा, “मैं वायरल हरियाणवी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। न केवल इस सॉन्ग के क्रीऐशन के दौरान, बल्कि ऊंचे दर्जे के डायरेक्टर दीपेश गोयल के डिरेक्शिन में वैष्णवी के साथ इसकी शूटिंग के दौरान भी मैंने बहुत अच्छा समय देखा। इस जमाने में भी, सॉन्ग एक श्रेष्ठ जोड़ी के बीच एक बेहतरीन रोमांटिक स्टोरी प्रस्तुत करता है। इस आशा के साथ, मैं हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में और अधिक योगदान देने की उम्मीद करता हूं।” 

Leave a Reply

Next Post

युजवेंद्र चहल के सबसे महंगे बॉलिंग स्पेल पर महेंद्र सिंह धोनी बोले थे- चार का कोटा खत्म कर और चिल कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 2017 में सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद भी वह लीडर के तौर पर ही खेलते नजर आते थे। 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप