बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, 18 राज्यों में चार दिन के लिए अलर्ट; दिल्ली में दो दिन में 11 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 जून 2024। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और यूपी व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दो दिन में वर्षाजनित घटनाओं में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

मौसम विभाग ने बताया कि  उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो-तीन दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा। असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

हरिद्वार में खड़खड़ी नदी में कई गाड़ियां बहीं
हरिद्वार में शनिवार को भारी बारिश के चलते खड़खड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ गई और कई कारें बह गईं। नदी का पानी घरों में भी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। बरसाती खड़खड़ी नदी आमतौर पर सूखी रहती है, लोग प्राय: गाड़ियां नदी किनारे खड़ी कर देते हैं। गनीमत रही कि गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

राजकोट हवाईअड्डे पर दिल्ली जैसा हादसा
दिल्ली हवाईअड्डे की तरह राजकोट हवाईअड्डे पर भी शनिवार को यात्रियों के पिकअप व ड्रॉप वाले क्षेत्र में शेड (कैनोपी) गिर गया। तीन दिन में इस तरह का यह तीसरा हादसा है। दिल्ली के अलावा जबलपुर हवाईअड्डे पर भी शेड गिर गया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने कैनोपी के ऊपर बारिश का पानी जमा हो गया था। उसको साफ करने के दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मंत्रालय ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

टर्मिनल-1 पर सेवा अब भी निलंबित
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद टर्मिनल-1 पर उड़ान सेवाएं शनिवार को भी शुरू नहीं हो सकीं। हवाईअड्डे की प्रबंधक कंपनी दिल्ली डायल ने बताया, अगले आदेश तक सेवाएं निलंबित हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘2024 इलेक्शन, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव’, मोदी 3.0 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की बड़ी बातें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 जून 2024। अपने तीसरे कार्यकाल की पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने संविधान में अपने अटूट विश्वास को दोहराया तो आम चुनाव, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण आदि पर बात की। यह कार्यक्रम हर […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज