आयकर विभाग: चीनी मोबाइल कंपनियों पर दस राज्यों में छापे, डिजिटल डाटा जब्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2021। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के बीच देश के दस राज्यों में चीनी मोबाइल फोन कंपनियों के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। इन कंपनियों में ओप्पो, शाओमी और वन प्लस शामिल हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, चेन्नई, हैदराबाद व अन्य शहरों में इन कंपनियों के दो दर्जन से अधिक परिसरों पर कार्रवाई बुधवार सुबह से देर रात तक जारी थी। कुछ फिनटेक कंपनियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल फोन कंपनियों के कार्यकारी स्तर के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया, इन कंपनियों में बड़ी मात्रा में कर चोरी की गोपनीय जानकारी मिली थी।लंबे समय से आयकर विभाग इनकी गतिविधियों पर नजर रखे था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद छापे डालने का फैसला किया गया। सभी जगह से भारी संख्या में डिजिटल डाटा जब्त किया गया है। हालांकि, विभाग ने बरामदगियों के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया है।

ओप्पो के सीईओ के ठिकानों से नकदी और आभूषण मिले

गुरुग्राम में ओप्पो मोबाइल कंपनी के कॉरपोरेट आफिस के साथ गोदाम व सीईओ नवनीत नाकरा के आवास व कैंप कार्यालय पर छापे में बेनामी संपत्ति से जुड़े साक्ष्य, आभूषण, नकदी के साथ एफडी के कागजात भी बरामद किए हैं। ओप्पो के सीईओ नाकरा पहले एपल के सीईओ थे। उनके हेमिल्टन कोर्ट स्थित ग्लेरिया मार्केट स्थित आवास एवं कैंप कार्यालय पर छापा मारा गया।

हम सरकार से सहयोग कर रहे हैं

इस बीच ओप्पो कंपनी ने मीडिया को बताया कि एक निवेश पार्टनर के रूप में वह भारत के कानूनों का सम्मान करती है। कंपनी ने छापे के दौरान टैक्स अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात भी कही। शाओमी ने भी विभाग को हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

दिल्ली-एनसीआर में भी देर रात तक जांच, मुख्य रूप से उत्पादन इकाइयां निशाने पर

विभाग के सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में मुख्य रूप से कंपनियों के उत्पादन इकाइयों को रखा गया है। इसके अलावा कुछ कॉरपोरेट और वितरण इकाइयों पर भी आयकर अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।

नोएडा-ग्रेनो में पांच जगह छापे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो व सहयोगी पांच कंपनियों में आयकर विभाग ने छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, विभाग की दिल्ली की टीम इसे अंजाम दे रही है। विभाग के स्थानीय कार्यालय को बाद में लॉजिस्टिक का इंतजाम करने के लिए कहा गया। ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा में सेक्टर-चार व सेक्टर-63 में रात तक कार्रवाई चली। इकोटेक-2 सेक्टर स्थित ओप्पो फैक्टरी में अधिकारी शाम तक मौजूद रहे। उन्होंने कई दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। सूत्रों का कहना है, फैक्टरी में टैक्स चोरी व स्थानीय लोगों को रोजगार देने में गड़बड़ी करने का आरोप है। छापे के दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी अंदर ही रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले को बसपा मुखिया मायावती ने बताया गंभीर मामला, बोलीं- दखल दे सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के 18 मंडल इंचार्ज तथा 75 जिलाध्यक्ष के साथ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत