दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन को वनडे रैंकिंग 117 स्थान का फायदा, कोहली आठवें नंबर पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2022। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी हुई आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन 117 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 37वें नंबर पर आ गए हैं।कोहली ने भी तीसरे वनडे में अगस्त 2019 के बाद शतक लगाया था। श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए। ऑलराउंडर में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं।

ऑलराउंडर की सूची में मेहदी हसन मिराज तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो स्थान नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंचे हैं। बल्लेबाजी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले और गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं। इन दोनों की पारियों की बदौलत ही भारत ने तीसरा वनडे अपने नाम किया था। हालांकि, पहले दो वनडे में हार की वजह से टीम इंडिया को वनडे सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ी थी। फिलहाल दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

वन अधिनियम जिम्मेदारों की मुट्ठी में ? : तालाब रूपी परकुलेशन टैंक के निर्माण के नाम पर कई बड़े-बड़े वृक्षों की बलि दे दी गई !

शेयर करेवृक्ष काटने के नाम पर हथियार जप्ती से लेकर पीओआर का डर हमेशा आम आदिवासी ग्रामीण के सामने खड़ा रहता है लेकिन यहां जिम्मेदारों पर कौन पीओआर दर्ज करेगा और कौन जेसीबी मशीन जप्त करेगा ? मो. साजिद खान/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी ( सरगुजा) 15 दिसंबर 2022। इसमें माफी बिल्कुल नही […]

You May Like

टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर