महायुति की बैठकों का दौर, सीएम पद के लिए दबाव की राजनीति; भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 नवंबर 2024। महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। गठबंधन के घटक भाजपा, शिवसेना व एनसीपी में अलग-अलग बैठकों का दौर चल रहा है। साथ ही सीएम पद को लेकर दबाव बनाने की राजनीति भी शुरू हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की तरफ से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन शिवसेना और एनसीपी के नेताओं की तरफ से भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला महायुति नेताओं की भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में ही होगा। एनसीपी के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अजीत पवार को नेता चुना गया। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने अजीत पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना। पार्टी नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि सभी विधायक चाहते हैं कि शिंदे सीएम बने रहें।

विधानसभा का कार्यकाल 26 तक

नई सरकार का गठन मंगलवार तक होना है। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार को नई सरकार का गठन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पहले सिर्फ मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। उसके बाद मंत्रिमंडल का गठन होगा।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार, नतीजों के दो दिन बाद नाना पटोले ने दिया इस्तीफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। विधानसभा चुनाव में हार के कुछ दिन बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पटोले ने अपने इस्तीफे की पेशकश का दी है। कांग्रेस चुनाव में बड़ी मुश्किल से दहाई […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी