‘बीजेपी ने साबित कर दिया कि वह नफरत ही दे सकती है’, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले पर बोले अखिलेश यादव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 31 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है। यादव ने एक्स पर लिखा,”बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक बनर्जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है।” 

उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करती है। उन्होंने इसे घोर निंदनीय कहा। पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते एवं अंडे फेंके और ‘चोर, चोर’ चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले- देश के युवाओं में ‘अद्भुत प्रतिभा’ है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में कहा, “हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद, प्रकार […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज